Sunday, 14 August 2016

Sunday, 31 July 2016

हिरण को बचाने के लिए शिकारी से भिड़ गई यह महिला

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान के हिरण शिकार प्रकरण पर आए फैसले के बाद चर्चा में आए जोधपुर के एक गांव में विश्नोई समुदाय की एक महिला एक हिरण को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल शिकारी से भिड़ गई और घायल होने के बावजूद हिरण को उसके चंगुल से बचा ही लिया। हिरणों सहित अन्य वन्य जीवों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध विश्नोई समुदाय ने न केवल सलमान के खिलाफ केस लड़ा बल्कि अब उसके मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने के आंदोलन भी चला रहा है।यह है मामला...

- फलोदी के निकट नया बेरा के निकट खेत में शिकारी की तरफ से लगाई गई कुड़क में कल शाम एक हिरण फंस गया।
- फंसने के बाद हिरण के चिल्लाने से खेत में काम कर रही महिला सायरी देवी का ध्यान उस तरफ गया।
- सायरी देवी भाग कर हिरण की तरफ गई तो देखा कि गांव का ही शैतानसिंह हिरण को मारने का प्रयास कर रहा था।
- उसने शिकारी शैतानसिंह को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और हिरण को आजाद कर दिया। इसके बाद शिकारी ने लोहे की कुड़क से सायरी पर हमला दिया।
- घायल होने के बावजूद उसने शिकारी को फिर से हिरण पकड़ने नहीं दिया और उसे बचा कर घर ले आई।
- सायरी ने कहा कि यह हिरण उसके घर से आसपास घूमता हुआ बड़ा हुआ। मैं उसे कैसे किसी मारने नहीं दे सकती।
- इसके बाद बड़ी संख्या में विश्नोई समुदाय के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने फरार शिकारी को गिरफ्तार करने की मांग की।    

सैकड़ों हिरण बचाता है विश्नोई समुदाय

- जोधपुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में हर साल सात सौ से अधिक घायल वन्य जीव लाए जाते है। इनमें से अधिकांश हिरण होते है और ग्रामीण क्षेत्र से विश्नोई समुदाय के लोग ही इन्हें यहां लेकर आते है।
- रेस्क्यू सेंटर में इलाज के बाद ठीक होने पर इन हिरणों को वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है जहां से इन्हें लाया गया।
- हाल ही हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान के बरी होने के बाद इस समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार से उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की मांग कर रखी है।
- पूरे मारवाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में विश्नोई बाहुल्य क्षेत्रों में हिरणों की संख्या बहुत अधिक है। समुदाय के लोग अपनी जान पर खेल इन हिरणों की रक्षा करते है।
- इस समुदाय के कई लोग हिरणों की रक्षा करते हुए शिकारियों की गोली लगने से शहीद हो चुके है।

https://www.facebook.com/apartofindia.rajasthan/

Incredible Barmer


















Friday, 29 March 2013

Bilara Ka Page

https://www.facebook.com/BilaraFamousLoversGroupInWholeIndia